Friday, 21 October 2011
कहना है ....
रुके रुके से हो
खामोशियों से घिरे हो
थोड़ा चल के तो देखो
सफ़र के साथी से
कभी मिल के तो देखो.
शिला पर शिला से खड़े हो
आँखों में नीर भरे हो
इस बहती धारा को
यूँ ही छू कर तो देखो
रास्तों की रवानियों पे
ज़रा चल के तो देखो.
कुछ अपने पल....(मन से हुई बात ......)
"कुछ अपने पल"(मन से हुई कल बात)
बात हुई कल उन से
लगे कुछ उदास से
मैंने पूछा तो बोले-
बंद कोठारी में रहता हूँ,
रोशनी को तरसता हूँ,
अकेला हूँ सालों से,
कोई साथी ढूंढता हूँ
तुमने दस्तक दी आज
जगी मुझमें इक आस
बैठो मेरे पास दो घड़ी
बतिया लें तुमसे अनकही।
कहूँ क्या, कैसे, हैरान हूँ
कुछ कहने को नादान हूँ
पा लूं तुमको जो इस पल
मैं भी जी लूं कुछ अपने पल।
चलो कुछ बात करें
जीवन की किताब के
आओ कुछ पन्नें पलटें
तुम सिर्फ कहो, हम सिर्फ सुनें।
तारीखों की डोर पे
सालों का हिसाब है
भटके हुए सायों का
यही तो अंदाज है।
जंजीरों में बँधा है जो
ये कलुषित प्रतिबिंब
आजाद करो अब इसे
पाओ जीवन सुगंध।।
Subscribe to:
Posts (Atom)
अनुशासनहीनता, अराजकता* और अनैतिकता** के उन असंख्य अवशेषों*** को तेजस्वी प्रकाश में बदलने की शक्ति इस ब्रह्मांड की दिव्यता**** है समय और स्थ...
-
कभी खामोश और कभी चीखती इस राह में एक ठहराव, एक शून्य सा है जो उपर उठता सा प्रतीत होता है जैसे हल्की सी, खाली सी ज़िन्दगी स्वयं ही तैरती जा ...
-
Looking out of My window I see wonder; Cease to think of The distressing Evocation of The current Juncture. I lived a few Delightful Mom...
-
आज फिर हुआ है युद्ध तर्क और सत्य में, आज फिर उठा है ज्वार समुन्द्र और शून्य में; इस तीव्र हलचल में फंसा है जीवन दीपक का, जो हर पल कांप कर...
