Wednesday, 29 July 2015

यूँ  ही मिल गयी है उन्हें
                           मंजिल-ऐ-हशर,
तेरी आब का ही असर है
                           दीवानों की महफ़िल में। 


रास्तों से गुज़रती है,
मिलती है हमराहों से,
किस्से कहानियों के सफर में
कुछ कहती है
कुछ सुनती है...

मेरे शहर की गलियों में
ज़िन्दगी यूँ मिल जाती है।

Sunday, 21 June 2015

हाल-ऐ -दिल की बात है
शब्दों में सिमटे कुछ पलों की बात है
दस्तक देता है जब ख़याल कोई
उन्ही लम्हों के बीतने की बात है
शायर नहीं हूँ मैं यारों
ये अंदाज़ -ऐ-ज़िन्दगी की बात है।

Saturday, 20 June 2015

खेल वही है, पाले बदल जाते हैं
खिलाडी वही है, दल बदल जाते हैं
हार की, जीत की बाज़ी का खेल है ये
खेले जा रहे हैं, बस खेले जा रहे हैं.... 
साँझ की सुनहरी धूप में
उस छोटी सी चिड़िया का फुदकना चहकना
और हरी कोमल दूब पर दूर
तक जाती, फैलती ये नज़र.....


               वो जो वहां एक छोटा सा
               फूल खिला है, खुले नीले
               आकाश की ओट लिए
               हलकी हवा के झोंकों से
               इठलाता महकता
               खुश है प्रकृति की गोद में

रंगों और जीवन आभा से
अलंकृत इस धरा को
नमन है मेरा, नमन है मेरा।।  

Sunday, 19 October 2014

न गिला कर ऐ हमनवां
अपनी तकदीर से
बाज़ार-ए-वफा में दोस्त
कहाँ मिला करते हैं....

Tuesday, 2 September 2014

फ़ख्र होता है उनको मेरे दिल-फ़िगार पे
मेरे दिलबर की दिल-ख़राशी का जवाब नहीं।।"

दिल-फ़िगार= melancholy- sadness
दिल-ख़राशी= excruciating- scratching

 अनुशासनहीनता, अराजकता* और अनैतिकता** के उन असंख्य अवशेषों*** को तेजस्वी प्रकाश में बदलने की शक्ति इस ब्रह्मांड की दिव्यता**** है समय और स्थ...